[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के मौलाना आजाद रोड पर शुक्रवार को एमएलए हॉस्टल में भीषण आग लग गई। इसका पता चलते ही तुरंत अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर अग्निशमन कर्मियों ने आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है, हालांकि आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों की एक टीम को मौके पर पहुंच गई है। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने का काम फिलहाल जारी है। आग ने इमारत के बाकी हिस्से को भी अपनी चपेट में ले लिया है।
[ad_2]
Source link