[ad_1]

LG Manoj Sinha
– फोटो : पीआरओ
विस्तार
जम्मू के सिद्दड़ा में एंटी करप्शन ब्यूरो का मुख्यालय बनेगा। इसके लिए छह मंजिला इमारत तैयार की जाएगी। अगले 15 महीने में इसका काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बुधवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुख्य सचिव समेत तमाम बड़े अफसरों की मौजूदगी में इसका नींव पत्थर रखा।
मुख्यालय 10 कनाल भूमि में बनाया जा रहा है। इसमें सेंट्रल पुलिस स्टेशन, पार्किंग व्यवस्था, अभियोजन कर्मचारी कार्यालय और अन्य कार्यालय होंगे। मौजूदा समय में जम्मू के सचिवालय के पास एसीबी मुख्यालय है, जो डेढ़ से दो कनाल में है।
नींव पत्थर रखने के बाद उपराज्यपाल ने कहा कि इस नई शुरुआत के साथ सरकार भ्रष्टाचार मुक्त जम्मू-कश्मीर के संकल्प को पूरा करने के लिए भ्रष्टाचार से प्रभावी ढंग से निपटने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।
उन्होंने अधिकारियों से भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के प्रति दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता के साथ काम करने का आह्वान किया। इस मौके पर मुख्य सचिव अरुण मेहता, अतिरिक्त मुख्य सचिव शालीन काबरा, डीजीपी दिलबाग सिंह, निदेशक एंटी करप्शन ब्यूरो आनंद जैन समेत कई अन्य अफसर मौजूद रहे।
[ad_2]
Source link