जम्मू कश्मीर: सीमा प्रहरी का नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले-देश के लिए जान भी कुर्बान

[ad_1]

jammu, administration, job fair

Job
– फोटो : Istock

विस्तार


आठवें राष्ट्रीय रोजगार मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 51106 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इसी कड़ी में बीएसएफ कैंप प्लोड़ा जम्मू सहित देशभर में 45 जगहों पर रोजगार मेले का आयोजन हुआ है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर बीएसएफ कैंप प्लौड़ा में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में चयनित जम्मू संभाग के 250 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। नियुक्ति पाकर युवाओं के चेहरे खिले उठें और उन्होंने देश की रक्षा का संकल्प लिया।

जम्मू संभाग में रोजगार मेले की मेजबानी फ्रंटियर मुख्यालय बीएसएफ जम्मू को मिली थी। इस दौरान जम्मू, कठुआ, सांबा, डोडा, पुंछ, राजोरी सहित अन्य जिलों के युवाओं को बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी और आईटीबीपी में नियुक्ति मिली। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जल्द टॉप-3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा। देश के हर युवा का सपना है कि वो देश का प्रहरी बनें। आप देश की सेवा के साथ-साथ यहां के नागरिकों की रक्षा भी करेंगे। इसलिए आप सभी आजादी के अमृत काल के अमृत रक्षक हैं।

इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र सरकार ने एक दिसंबर 2023 तक 10 लाख युवाओं को रोजागर देने की बात कही है, जिस कड़ी में 5 लाख युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल देश के प्रथम प्रहरी है। वह हर स्थिति में देश की सुरक्षा के लिए हमेशा आगे रहे है। ब्यूरो

पीएम बनने के बाद मोदी ने 56 बार पूर्वोत्तर क्षेत्र का किया दौरा

बीएल वर्मा ने कहा कि नौ सालों में सरकार ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में विकास और स्थायी शांति बहाली के लिए काम किया है। प्रधानमंत्री बनने के लिए नरेंद्र मोदी ने 56 बार पूर्वोत्तर क्षेत्र का दौरा किया। 470 बार विभिन्न मंत्रालय के मंत्रियों ने दौरा किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कुछ भी बोलते हैं। उन्होंने विदेश में देश का अपमान किया है। 2024 में देश की जनता मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनने को तैयार है।

15 अगस्त मेरा परिणाम घोषित हुआ था। अंतिम चयन सूची में नाम देख कर परिवार में खुशी की लहर है। करीब एक साल की मेहनत के बाद बीएसएफ में अतिरिक्त सहायक कमांडेंट पशुचिकित्सा के रूप में नियुक्ति हुई है। मंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिलने से खुशी बढ़ गई है। – वरुण गुप्ता, कठुआ वार्ड नंबर छह निवासी

बीएसएफ में सेवा करने का जनून था, जिसे हासिल करने के लिए काफी मेहनत की है। बीएसएफ में देश की रक्षा में सबसे आगे रहती है। हर चुनौतियों का सामने कर देश की रक्षा करती है। बीएसएफ में महिलाएं पुरुष सैनिक के बराबर देश की रक्षा में लगी हैं। नियुक्ति मिलने की खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं। – ललिता देवी, कठुआ, बनी

देश की सेवा की ललक बचपन से ही थी। बीएसएफ देश की सेवा के लिए हमेशा आगे रहती है। आज प्रधानमंत्री का संबोधन सुन कर गर्व महसूस हो रहा है। सरकारी नौकरी मिलने से परिवार में भी खुशी की लहर है। जम्मू में केंद्रीय मंत्री से नियुक्ति पत्र हासिल करने की खुशी बयां नहीं कर सकती हूं। -शामिबया बेगम, रामकोट तहसील, कठुआ

बीएसएफ का हिस्सा बनने की खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं। लिखित और शारीरिक परीक्षा की तैयारी के दिन याद आते है। आज इस कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र हासिल करना गर्व महसूस करवा रहा है। देश की रक्षा करने का फैसला खुद से लिया है। – अंजाना देवी, कठुआ जिला

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *