जम्मू कश्मीर: SI और JE भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए होंगे 15 पर्यवेक्षक, 5 दिसंबर से होंगे एग्जाम

[ad_1]

exam

exam
– फोटो : amar ujala

ख़बर सुनें

जम्मू-कश्मीर में जलशक्ति विभाग में जूनियर इंजीनियर सिविल (जेई) और गृह विभाग में सब इंस्पेक्टरों (एसआई) के पदों पर ली जा रही लिखित परीक्षा के लिए 15 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव डॉ. पीयूष सिंगला ने आदेश जारी किया। सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) की तरफ से पांच से छह दिसंबर को जलशक्ति विभाग में जेई और सात से 19 दिसंबर तक गृह विभाग में एसआई के पद भरने के लिए कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा ली जाएगी।

जम्मू के परीक्षा केंद्रों में सर्वे एंड लैंड रिकॉर्ड जम्मू-कश्मीर के सहायक आयुक्त नासिर अली, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उप निदेशक जावेद राथर, जेडीए की कलेक्टर कुसुम चिब, सूचना विभाग जम्मू की उप निदेशक रेहाना अख्तर, जिला रोजगार केंद्र जम्मू की उप निदेशक मनीषा कौल, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास आनंद, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के उप सचिव संजीव शर्मा को पर्यवेक्षक बनाया गया है। 

चिकित्सा आपूर्ति निगम के महाप्रबंधक अंशुमाली शर्मा, जिला खनन अधिकारी उधमपुर-जम्मू गुलशन कुमार, रियासी जिले के सहायक आयुक्त पंचायत उमेश शान, जिला खनन अधिकारी कठुआ राजिंद्र सिंह और जिला खनन अधिकारी सांबा मोहम्मद सईद को भी पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसके अलावा पर्यटन विभाग के उप निदेशक विश्व प्रताप सिंह, जेएंडके हाउसिंग बोर्ड जम्मू के कलेक्टर मुश्ताक अहमद को भी पर्यवेक्षक होंगे। 

कश्मीर संभाग के परीक्षा केंद्रों में बांदीपोरा पंचायत के सहायक आयुक्त सईद अल्ताफ हुसेन, स्कूली शिक्षा निदेशालय कश्मीर के परसोनल अधिकारी अता-उल मुनीम टाक, पुलवामा के सहायक आयुक्त पंचायत ओवेस मुश्ताक, सूचना विभाग श्रीनगर के उप निदेशक बिलाल मुख्तार डार, पर्यटन विभाग कश्मीर के उप निदेशक मलिक वसीम अहमद, एस्टेट विभाग कश्मीर के उप निदेशक सरताज हुसेन, श्रीनगर विकास प्राधिकरण की सचिव मंताशा बिंती, शहरी स्थानीय निकाय कश्मीर के उप निदेशक मोहम्मद रफीक भट, पर्यटन विभाग कश्मीर के उप निदेशक एहसान उल हक चिश्ती को भी पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *