[ad_1]

जम्मू एमए स्टेडियम के बाहर जांच करते हुए सुरक्षाकर्मी
– फोटो : संवाद
विस्तार
गणतंत्र दिवस और अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह से पहले जम्मू में सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। शहर के चौक-चौराहों, प्रवेश-निकास पॉइंट और शहर की ओर जाने वाली सड़कों पर नाके और मोबाइल वाहन चौकियां (एमवीसीपी) स्थापित की गई हैं। साथ ही भारत-पाकिस्तान सीमा तक सुरक्षा बलों और पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।
आगामी सप्ताह में गणतंत्र दिवस और श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह हैं। ऐसे में कोई अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। सुरक्षाबलों की टीमें मुस्तैद हैं। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों और राहगीरों की जांच की जा रही है।
इससे पहले बुधवार को जम्मू जिले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसएसपी जम्मू डॉ. विनोद कुमार गुप्ता ने शहर के विभिन्न चेकिंग पॉइंट और नाकों पर दौरा किया और निर्देश जारी किए। इस दौरान उन्होंने इंदिरा चौक नाके पर जा कर जांच की प्रक्रिया का जायजा लिया और पुलिस कर्मियों को और चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया।
पुराने शहर में भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार शहर और संभाग स्तर पर सुरक्षा को देखते हुए महत्वपूर्ण इलाकों में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है। एक सप्ताह से इन दो प्रमुख कार्यक्रमों को लेकर कई उच्चस्तरीय बैठकें भी हुई हैं। एडीजीपी जम्मू जोन आनंद जैन ने सोमवार को खुफिया एजेंसियों को तंत्र को सक्रिय करने का निर्देश दिया था।
[ad_2]
Source link