जम्मू: छह महीने पहले खोया पति, 3 महीने के बाद ससुर और अब तवी नदी में डूबा बेटा

[ad_1]

jammu news: two students drowned in Tawi river near ki Har Ki Pauri been identified

जम्मू
– फोटो : संवाद

विस्तार

तवी की हर की पौड़ी में डूबे दोनों छात्रों की पहचान हो गई है। वाल्मीकि कॉलोनी के अंश और डेविड खोखर के शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिए। 9वीं में पढ़ने वाला डेविड का शव बुधवार ही बरामद कर लिया जबकि 12वीं कक्षा के अंश का शव वीरवार दोपहर करीब एक बजे मिला। दोनों बुधवार दोपहर 1 से 2 बजे के बीच हर की पौड़ी में नहाने गए थे। साथ 4 अन्य युवक भी थे। नहाते वक्त पानी की गहराई को भांप नहीं सके और डूब गए। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से तलाश की थी। पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से घटनाक्रम का पता लगाने में जुटी है, ताकि पता चल सके कि हकीकत में कैसे छात्र पानी में गए और कितने लोग थे।

डेविड के ताया स्टीफन ने बताया कि बुधवार दोपहर डेविड खाना खा रहा था, तभी उसे फोन आया और आधा खाना प्लेट में ही छोड़ बाहर चला गया। इसके बाद शव मिलने की जानकारी मिली। अभी पिछले वर्ष नवंबर में डेविड के पिता की मौत हो गई थी। इसी वर्ष फरवरी में डेविड के दादा की भी मौत हो गई थी। डेविड की मां मुस्कान ने छह महीने पहले पति खोया था और अब बेटा। उन्होंने आशंका जताई कि साजिशन वारदात हुई है, क्योंकि डेविड का मोबाइल फोन भी गायब है। पता लगना चाहिए कि मौका-ए-वारदात पर चार युवक कौन थे। डेविड खोखर की छोटी बहन और भाई है।

इंतजार में पूरी रात नहीं सोए, अब अंश का शव मिला

अंश के भाई विनय ने बताया कि वह ड्यूटी पर था। घर से पता चला कि अंश स्कूल से नहीं लौटा। 2 बजे के आसपास जानकारी मिली कि हर की पौड़ी के पास डेविड डूब गया है, जो मोहल्ले की दूसरी गली में रहता था। यह सुनकर मां, पिता परेशान हो गए। उम्मीद थी कि अंश कहीं और होगा। उसके इंतजार में पूरी रात जाग रहे थे। उसका मोबाइल फोन भी खराब था। वीरवार दोपहर खबर मिली कि एक शव और मिला है, जो अंश का था। अंश के परिवार में बड़ा भाई, बहन, मां, पिता, दादा दादी हैं।

मोहल्ले में मातम का माहौल

दोनों छात्र वाल्मीकि कॉलोनी के कब्रगाह मोहल्ले में रहते थे। घर एक-दूसरे से मात्र 50 मीटर दूर हैं। दोनों दोस्त भी थे। एक साथ दोनों की मौत से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है। हर तरफ मातम पसरा है। एक गली में डेविड के घर चीख-पुकार थी और दूसरी गली में अंश के परिवार के घर। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसी किसी तरह उन्हें संभाल रहे हैं।

7 साल में 10 से ज्यादा युवाओं ने गंवाई जान

हर की पौड़ी पर स्नान घाट मौत का कुंआ बन गया है। सात में 10 से ज्यादा युवाओं की मौत पानी के बीच बनने वाली डबर में फंस कर हो चुकी है। आसपास इलाकों के लोग अच्छी तरह जानते हैं कि यह स्थान खतरनाक है, लेकिन युवा हमेशा उस खास जगह पर ही नहाना पसंद करते हैं। 2015 में एक, 2016 में 4, 2018 में युवक की डूबने से मौत हुई थी। हालांकि स्नान घाट के पास पानी काफी कम रहता है, लेकिन कुछ दूर जाकर गहराई है। यहां पर पानी का एक गोल चक्कर सा बनता है, जिसे डबर कहा जाता है। इसके बीच जो फंसता है, वो काफी नीचे चला जाता है। इसकी वजह से मौत हो जाती है।

प्रशासन से करेंगे मांग

वार्ड-58 के पार्षद शाम लाल का कहना है-पहले भी ऐसे हादसे हो चुके है। इसके लिए जरूरी कदम उठाने की आवश्यकता है। ताजा घटना हर की पौड़ी से थोड़ा ऊपर की है। प्रशासन और पुलिस से मांग करेंगे कि हर की पौड़ी के आसपास उन रास्तों को बंद किया जाए, जहां से युवा तवी तक पहुंचते हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *