जम्मू: तवी में नहाने के लिए उतरे दो युवक डूबे, पुलिस ने रेस्क्यू चलाकर एक शव किया बरामद, दूसरा लापता

[ad_1]

Jammu Kashmir: Two youths drowned Tawi, police recovered one dead body after conducting rescue

तवी नदी
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बाग ए बाहु में हरकी पैड़ी स्थित तवी में नहाते वक्त दो युवक डूब गए। इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। मृतक और लापता दोनों युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है।

बुधवार दोपहर कुछ बच्चे और युवक हरकी पैड़ी स्थित तवी नदी में नहा रहे थे। दो युवक तवी के बीच पानी के तेज बहाव में फंस गए। दोनों युवक पानी की गहराई को नहीं भांप सके और देखते ही देखते डूब गए। वहां मौजूद अन्य युवकों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया।

उन्हें बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक दोनों युवक डूब चुके थे। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को जानकारी दी। एसडीआरएफ के गोताखोर मौके पर पहुंचे और युवकों की तलाश शुरू कर दी।

करीब दो घंटे के बाद एक युवक का गोताखोरों ने शव बरामद कर लिया, लेकिन दूसरे का कोई पता नहीं चला। देर शाम तक युवक की तलाश जारी थी। थाना प्रभारी आरती ठाकुर का कहना है कि एक युवक का शव मिला है। दूसरे युवक की तलाश की जा रही है। पहचान किसी भी नहीं हो पाई है।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

बता दें कि 2018 में हरकी पैड़ी में ही एक युवक की नहाते वक्त डूब जाने से मौत हो गई थी। मानिक नाम का युवक जानीपुर की पांपोश कालोनी का रहने वाला था। 5 मई 2015 को भी हरकी पैड़ी में एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *