[ad_1]

जम्मू-कश्मीर पुलिस
– फोटो : PTI (File Photo)
ख़बर सुनें
विस्तार
नाकों पर तैनात पुलिस कर्मियों पर बढ़े जानलेवा हमलों ने चिंता को बढ़ा दिया है। पुलिस कर्मी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कुछ समय से शहर के विभिन्न नाकों पर तैनात यातायात व अन्य पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान तेज रफ्तार वाहनों ने कुचलने का प्रयास किया है। एक साल में तीन कर्मियों की मौत हो चुकी है। नाकों पर उचित बंदोबस्त नहीं होने से कर्मी चिंतित हैं।
एसपीओ रजत चौधरी के साथ भी ऐसा ही हुआ है। उनकी ड्यूटी नेशनल हाईवे पर सिद्दड़ा स्थित बाग-ए-बाहु मोड नाके पर थी। नाके पर लगा ट्रैफिक सिग्नल लंबे समय से बंद है। यदि सिग्नल सुचारु होता तो शायद ट्रक चालक रुकने की कोशिश करता। इससे पहले जम्मू के सतवारी चौक और बिक्रम चौक पर दो बार पुलिस कर्मियों को खनन और पशु तस्करों ने वाहन से कुचलने का प्रयास किया है। इस संबंध में दोनों थानों में मामले भी दर्ज हैं।
केस 1: 12 सितंबर 2022 को जम्मू के बस स्टैंड के बाहर एक सीमेंट मिक्चर वाहन ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी को रौंद दिया था। उसकी मौके पर ही मौत हो थी। उक्त कर्मी वाहन को रोकने का प्रयास कर रहा था।
केस 2: 25 नवंबर 2021 को जम्मू के मांडा चौक पर एक पुलिस कर्मी को ड्यूटी के वक्त खनन में शामिल वाहन ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कर्मी ने खनन करके भाग रहे चालक को रोकने का प्रयास किया था।
केस 3: 17 नवंबर 2022 को बाग-ए-बाहु चौक पर एसपीओ को एक तेज रफ्तार वाहन ने ड्यूटी के दौरान कुचल दिया था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
कई पुलिस नाकों पर रोशनी तक नहीं
जानकारी के अनुसार कई पुलिस नाकों पर रोशनी तक की व्यवस्था नहीं है। रात के समय टार्च लेकर वाहनों को देखना पड़ता है और वाहनों की तलाशी लेनी पड़ती है। ऐसे में अक्सर दूर से आने वाले वाहनों का पता ही नहीं चल पाता है।
नाकों को व्यवस्थित करने के निर्देश
नाकों पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी के अलावा वह अपनी जान का ख्याल भी रखें। यदि कोई वाहन नाका तोड़कर भागता भी है तो उसका नंबर नोट करें और इसके बाद पीछा करें। वाहन के आगे आ कर रोकने का प्रयास न करें। नाकों पर ड्यूटी को लेकर कुछ सावधानियां बरतने की आवश्यकता है। इस संबंध में जल्द ही थाना और पुलिस चौकी प्रभारियों से बैठक कर उन्हें कर्मियों को जागरूक करने के लिए कहा जाएगा। इसके अलावा नाकों पर रोशनी की व्यवस्था भी होगी। -चंदन कोहली, एसएसपी, जम्मू।
[ad_2]
Source link