[ad_1]

न्यायालय
– फोटो : file photo
विस्तार
मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता की स्थिति के बारे में जम्मू के बाहरी क्षेत्रों के स्कूलों और कॉलेजों में स्पष्ट स्थिति का पता करने के लिए उच्च न्यायालय ने आयोग नियुक्त करने का आदेश दिया है। इसमें एडवोकेट सबा अतीक, अनुजा बरूआ (लॉ इंटर्न) और उन्नति शर्मा (लॉ इंटर्न) शामिल होंगे। मुख्य न्यायाधीश एन कोटिश्वर सिंह और न्यायाधीश मोक्शा खजुरिया की अध्यक्षता की खंडपीठ ने मंगलवार को आदेश दिया।
आयोग जम्मू के बाहरी क्षेत्रों के स्कूलों और कॉलेजों का दौरा करेगा और मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता की स्थितियों के साथ-साथ आयोजित किए जा रहे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जम्मू के निदेशक को निर्देश दिया कि वे आयोग को आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे और प्रत्येक सदस्य को 5 हजार रुपये का भुगतान करेंगे। आयोग 15 दिसंबर तक या उससे पहले रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।
[ad_2]
Source link