जम्मू: होली से एक हफ्ता पहले ही आरक्षित टिकटों के लिए मारामारी, यूपी-बिहार के लिए लंबी वेटिंग लिस्ट

[ad_1]

jammu to up and bihar train have long waiting list before a week Holi

इलेक्ट्रिक ट्रेन
– फोटो : बासित जरगर

विस्तार


होली पर्व के एक सप्ताह पहले ट्रेनों में आरक्षित टिकटों के लिए मारामारी चल रही है। होली पर उत्तर रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने के बावजूद यात्रियों को आरक्षित टिकट नहीं मिल रही है। जम्मू और कटड़ा से उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली जाने वाले स्पेशल और दैनिक ट्रेनों में लंबी वेटिंग है।

होली को लेकर स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। वेटिंग हॉल से लेकर प्लेटफार्म पर यात्रियों का तांता लगा है। जम्मू और आसपास के जिलों में काम करने वाले बाहरी राज्यों के लोग होली पर घर जाते हैं। ऐसे में इन दिनों रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है।

ट्रेनों में आरक्षित टिकट नहीं मिलने पर यात्री जरनल बोगी में भी सफर करने का मजबूर होना पड़ता। कुछ यात्री तत्काल टिकट लेने के लिए तड़के सुबह की स्टेशन पहुंच जाते हैं, लेकिन व न के बरबार होता है। जम्मू से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग सूची है।

ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा

जम्मू से जाने वाली हिमगिरी ट्रेन में 17 मार्च से लेकर सात अप्रैल तक वेटिंग हैं। होली के आसपास 21 मार्च को 111, 24 मार्च को 56, 25 को 125, 28 को 136, 31 मार्च 135, एक अप्रैल को 145, चार को 138 और सात अप्रैल को 131 वेटिंग स्लीपर की हैं। इस तरह थर्ड ऐसी में 30 से 80 तक वेटिंग चल रही है। अमरनाथ एक्सप्रेस जो गुहाटी तक जाती है उसमें 22 मार्च को 171, 29 को 163, पांच अप्रैल को 190, 12 को 234 और 19 अप्रैल को 254 वेटिंग स्लीपर में है।

थर्ड ऐसी में 58 से लेकर 96 तक की वेटिंग हैं। बेगमपुरा में स्लीपर व थर्ड ऐसी में प्रतिदिन 50 से अधिक की वेटिंग तीन अप्रैल तक चल रही है। बिहार जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस में 20 मार्च को 106, 24 को 37, 27 को 94, 31 को 116, तीन अप्रैल को 105 और सात अप्रैल को 131 वेटिंग स्लीपर है।

राजधानी, वंदे भारत का भी यही हाल

जम्मू से प्रतिदिन वाराणसी जाने वाली बेगमपुरा में आठ मार्च तक वेटिंग है, वहीं जम्मू-अजमेर पूजा एक्सप्रेस में दस मार्च तक वेटिंग है। राजधानी, वंदे भारत आदि ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग लिस्ट है। होली पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दो विशेष ट्रेनों का परिचालन भी किया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *