जम्मू: IB के पास संदिग्ध सुरंग की सूचना… खोजी कुत्ते, आधुनिक उपकरण और जेसीबी से खंगाला जा रहा इलाका

[ad_1]

Jammu: suspicious tunnel near IB in rajpura samba found security forces started search operation

सैन्य जवान
– फोटो : संवाद

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



जम्मू जिले के साथ लगते सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) के पास संदिग्ध सुरंग मिलने की सूचना है। जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के लिए खोजी कुत्ते और आधुनिक उपकरण की मदद ली जा रही है। मौके पर जेसीबी भी मंगाई गई है।

बताया जा रहा है कि सांबा जिले की राजापुरा तहसील जराई गांव में सुरंग मिली है। ये इलाका जंगली झाड़ियों से घिरा हुआ है। पास में ही एक नाला भी बहता है और ये क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब ढाई किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *