जरूरी बात: रामलला के भक्तों के लिए अच्छी खबर..आस्था ट्रेन का शेड्यूल जारी, जानें कबसे होगी शुरुआत

[ad_1]

Ram Mandir first Astha train will run from Dehradun to Ayodhya on 25th January Railways released schedule

स्पेशल ट्रेन
– फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार


अयोध्या में रामलला के दर्शन करने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर रेलवे ने 20 अलग-अलग स्थानों से आस्था स्पेशल ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को दिया है। इनमें आठ ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पहली ट्रेन 25 जनवरी को देहरादून से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी।

आस्था स्पेशल के नाम से चलने वाली ये ट्रेन 27 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी। इसके अलावा रेलवे ने फरवरी से देहरादून, योग नगरी ऋषिकेश और हरिद्वार से चलने वाली ट्रेन का भी शेड्यूल जारी किया है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर और रामलला के दर्शन के लिए उत्तराखंड के लोगों के लिए रेलवे ने यहां से सीधी ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। हालांकि देहरादून में अभी रेलवे प्रशासन को इसके बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन दिल्ली से इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *