[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में जलकल विभाग की महिला कर्मी से विभागीय कर्मचारी समेत तीन ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो बनाकर एक साल तक ब्लैकमेल किया। पीड़िता ने थाने में शिकायत की तो उसे भगा दिया गया। पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाने पर थाना प्रभारी को जांच के बाद कार्रवाई से तीन दिनों में आख्या भेजने का आदेश दिया, जिसका दो सप्ताह बाद भी पालन नहीं हो सका।
पीड़िता आरोपियों पर कार्रवाई के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। नवाबगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली लगभग 40 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि पति की मौत के बाद वह मृतक आश्रित में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में विभाग में नौकरी कर रही है। आरोप है कि सहकर्मी ने कई बार अकेला पाकर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। इस संबंध में उन्होंने कई बार थाने में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
[ad_2]
Source link