जल जीवन मिशन: योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, नल कनेक्शन देने के मामले में उत्तर प्रदेश बना देश में नंबर वन

[ad_1]

Yogi government has become number one in providing tap connections to the rural families of UP

हर घर जल योजना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


योगी सरकार ने देश में सर्वाधिक ग्रामीण परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंचाने का बड़ा कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना ‘जल जीवन मिशन’ की ‘हर घर जल योजना’ से शुक्रवार को यूपी में 1,60,57,065 ग्रामीण परिवारों तक नल से शुद्ध जल पहुंचा दिया गया। बड़ी आबादी होने के बावजूद हर घर जल योजना में यूपी की रफ्तार के आगे बाकी सारे राज्य पीछे छूट गये। 2019 से पहले जहां यूपी में केवल 5,16,221 ग्रामीण परिवारों तक ही नल कनेक्शन हुआ करते थे। वहीं बीते साढ़े तीन सालों में यूपी में एक करोड़ 60 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को उनके घर पर ही पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया गया है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *