[ad_1]

यमुना
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के डौकी थाना क्षेत्र में यमुना के समोगर घाट पुल से कक्षा 9वीं की छात्रा को उसके ही पिता और फूफा ने नीचे फेंक दिया। छात्रा को मरा हुआ समझकर दोनों वहां से चले गए। ये दृश्य वहां मौजूद एक गोताखोर ने देख लिया और छात्रा को बचा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस पूछताछ के दौरान छात्रा ने पूरा घटनाक्रम बताया।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि वो अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली है। किशोरी ने बताया कि बुधवार रात दो बजे पिता और फूफा समोगर पुल से नदी में फेंक कर चले गए। नदी किनारे मौजूद गोताखोरों ने उसे सकुशल बाहर निकाल लिया।
छात्रा ने बताया कि पिता और फूफा उसे अलीगढ़ से गुरुग्राम ले जाने के बहाने बाइक पर बैठाकर लाए थे। पिता गुरुगाम में नौकरी करते हैं। हालांकि छात्रा ने ये नहीं बताया कि पिता और फूफा उसे जान से क्यों मारना चाहते हैं। फिलहाल बाल कल्याण समिति ने छात्रा को आशा ज्योति केंद्र में रखने के आदेश दिए हैं।
वहीं मामले में छात्रा की तहरीर पर बमरौली कटारा थाने में पिता और फूफा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पिता और फूफा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम अलीगढ़ भेजी गई है।
[ad_2]
Source link