जानलेवा बीमारी: संभल के हाफिजपुर में डेंगू का प्रकोप, चार की मौत- 200 से अधिक बीमार, गांवों में राहत का इंतजार

[ad_1]

Dengue spread in Sambhal Hafizpur, four died - more than 200 sick, waiting for relief in villages

संभल में उपचाराधीन युवती
– फोटो : संवाद

विस्तार


संभल ब्लाॅक क्षेत्र के गांव हाफिजपुर में डेंगू का प्रकोप है। गांव के निवासी अनीस (45), दिलवरी (50), भगवानदास (47) और सुक्खा (70) को तेज बुखार आया और फिर बाद में उपचार के दौरान इनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, इनकी मौत 24 घंटे में हुई है।

प्रधान मितुल कुमार ने बताया कि गांव में अब भी 200 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर दवा बांटी हैं। हाफिजपुर निवासी मृतक अनीस की तबीयत कई दिनों से खराब थी। उनके बड़े भाई इंतजार ने बताया कि बुखार तेज होने पर बुधवार की सुबह में मुरादाबाद ले गए थे।

मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। जहां दोपहर दो बजे के करीब उनकी मौत हो गई। जबकि दिलवरी की मौत बुधवार की शाम छह बजे के करीब हुई है। पति सईद ने बताया कि चार दिन पहले तेज बुखार आया था। गांव में दवा दिलवाई थी पर आराम नहीं हुआ।

इसके बाद बुधवार को संभल ले गए थे। सही नहीं होने पर डाक्टर ने डिस्चार्ज कर दिया। जिसके बाद घर ले आए। शाम को छह बजे के करीब उनकी मौत हो गई। सुक्खा के भतीजे भूरा ने बताया कि कई दिन से चाचा को बुखार आ रहा था। बुधवार की रात उनकी मौत हो गई।

कौसर के परिवार के सभी सदस्य हुए बीमार

गांव निवासी महिला कौसर ने बताया कि उनके परिवार में सभी पांच सदस्य बीमार हैं। पति फरजंद अली, बेटा शानू, सादिक और बेटी राबिया का गांव में ही उपचार करा रहे हैं। गांव के निवासी कुंवरपाल की पत्नी जगवती को भी छह दिन से बुखार है, उनका उपचार घर पर ही चल रहा है।

कुंवरपाल ने बताया कि मां चन्नो देवी भी बुखार से पीड़ित हैं, उन्हें संभल के निजी अस्पताल से डिस्चार्ज कराया गया है।

हाफिजपुर गांव में बुखार के प्रकोपकी जानकारी मिली थी। गांव में शिविर लगवाकर दवाई वितरित की गई है। डा. तरन्नुम रजा, सीएमओ, संभल

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *