जालसाजों का नया हथकंडा: आपका बेटा गिरफ्तार हो गया, ऐसा फोन आए तो हो जाएं सावधान

[ad_1]

Your son has been arrested be careful if you get such a call.

फेक कॉल
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


अगर आपके पास अचानक कॉल आए और फोन करने वाला कहे कि आपका बेटा दुष्कर्म या भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार हो गया है, मामले को मैनेज करना है तो बताइए…। आप तत्काल सजग हो जाएं। यह किसी पुलिस या जांच एजेंसी की नहीं, बल्कि जालसाज की कॉल है, जिसकी निगाह आपके बैंक खाते पर है। जिले में इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। जालसाजों के निशाने पर बुजुर्ग या रिटायर्ड लोग ज्यादा हैं।

सिविल लाइन्स के रहने वाले रिटायर्ड जज को झांसे में लेकर जालसाज ने 10 लाख रुपये की ठगी की है। कई और भी मामले सामने आने के बाद पुलिस भी सोशल मीडिया की मदद से लोगों को जागरूक कर रही है। साइबर थाने में रोजाना दो से तीन ऐसी शिकायतें आ रही हैं।

साइबर थाने के एसआई उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इन दिनों जालसाज ऐसे लोगों जिनके घर का सदस्य बाहर नौकरी करता है या किसी काम से बाहर गया हुआ है, उनके बुजुर्ग अभिभावक या महिला को कॉल कर झांसे में ले रहे हैं।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *