[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : Istock
विस्तार
दिल्ली से बिना लिखा-पढ़ी और जीएसटी चुकता किए लाए गए अवैध सामानों को वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) ने बृहस्पतिवार को नौसड़ में पकड़ लिया। सामान आरएस यादव ट्रेवेल्स एजेंसी की सवारी बस के अंदर रखा था। इसके अलावा बस की छत पर 37 पेटी सामान लदा मिला।
इसे तिरपाल से ढक दिया गया था, ताकि किसी की नजर न पड़े। जबकि नौसड़ पर ही केएसटी ट्रेवेल एजेंसी की बस को भी जीएसटी की टीम ने पकड़ा। बस में 230 छोटे गैस चूल्हे और कई कंपनियों के स्पीकर रखे मिले।
जीएसटी की एसआईबी टीम को ऐसी सूचनाएं लगातार मिल रही थीं। पता लगा था कि दिल्ली व बाहर के राज्यों से बिना जीएसटी भुगतान किए और ई-पे बिल के बस से लाखों रुपये का सामान गोरखपुर लाया जा रहा है। इनमें शृंगार, मोबाइल फोन, इलेक्ट्राॅनिक, प्लाईवुड व अन्य सामान शामिल होते हैं। मुखबिरों की सूचना पर टीम दिल्ली और जयपुर से गोरखपुर आने वाली स्लीपर बसों की रेकी कर रही थी।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में 12 थानेदारों का कार्यक्षेत्र बदला, पांच की गई थानेदारी
इसके अलावा गोरखपुर से इन राज्यों में जाने वाली बसों में भी नेपाल से तस्करी का सामान भेजे जाने की सूचना थी। बृहस्पतिवार को जीएसटी की टीम ने बस्ती टोल प्लाजा के पास एक बस रोका। जांच की तो कागजों में लपेटकर रखे 12 नग सामान मिले। टीम ने सामानों को जब्त करते हुए बस्ती जीएसटी दफ्तर को सौंप दिया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे नौसड़ बस स्टेशन पर दो निजी कंपनी की बसें जांच की। टीम ने बस में रखे सामानों के कागज मांगे तो चालक और परिचालक नहीं दिखा सके। टीम ने दोनों बसों से सामान को जब्त कर लिए।
[ad_2]
Source link