[ad_1]

(सांकेतिक फोटो)
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के सदर बाजार में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जीजा की करतूत से साली दहशत में है। पीड़िता ने सदर बाजार थाना में जीजा के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि बहन को बचाने आई पत्नी को भी आरोपी ने लहूलुहान कर दिया। आरोपी ने पत्नी और साली को पांच दिन के अंदर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें – साइको किलर: दो भाइयों के बाद पिता का कत्ल, 9 साल बाद जेल से लौटा तो पत्नी को भी मार डाला…; बच्चों की थी बारी
यहां का है मामला
घटना थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की है। पीड़िता और उसकी बहन की शादी सगे भाइयों के साथ हुई है। दोनों बहनें पतियों के साथ अलग-अलग मकान में रहती हैं। आरोप है कि 6 अक्तूबर को जीजा ओमवीर नशा करके उसके घर में घुस आया। उसे बदनीयती से दबोच लिया। शोर सुनकर बहन उसे बचाने आई तो पत्नी पर हमला कर दिया। गाल काटकर उसे लहूलुहान कर दिया। दोनों बहनों ने बमुश्किल कमरा बंद करके जान बचाई।
ये भी पढ़ें – Mathura: बंद मकान में फंदे पर लटकता मिला तांत्रिक का शव, बदबू आने पर लोगों को चला पता
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
घटना के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी ओमवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि जीजा ओमवीर नशे का आदि है। उसकी बहन का लंबे समय से उत्पीड़न कर रहा है। 5 अक्तूबर को जीजा ने उसकी बहन से 60 हजार रुपये की मांग की। पूरी न होने पर बहन की पिटाई कर घर से निकाल दिया। तबसे बहन उसके घर पर रह रही थी।
ये भी पढ़ें – Mathura: मुठभेड़ में गोली लगने से चेन स्नेचर घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार; वृंदावन में वारदात को देता अंजाम
[ad_2]
Source link