जी-20 समिट : दिल्ली की 20 ट्रेनों के स्टेशन बदलेंगे, निजामुद्दीन में रुकेगी गोमती, राजधानी का स्टेशन भी बदला

[ad_1]

G-20 Summit: stations of 20 trains will be changed.

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


दिल्ली में होने जा रही जी-20 समिट के चलते हावड़ा, बिहार, गोरखपुर, लखनऊ से नई दिल्ली, पंजाब की ओर आने-जाने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। गोमती एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस सहित 20 ट्रेनों के स्टेशनों में बदलाव किया गया है। ऐसे में यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि जी-20 समिट के चलते कई ट्रेनों के टर्मिनल बदले गए हैं। इसमें नई दिल्ली स्टेशन पर रुकने वाली 12393/94 संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस आठ व नौ सितंबर को आनंदविहार स्टेशन पर रुकेगी, 14003/04 मालदाटाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस दिल्ली स्टेशन पर नौ व दस को, 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आठ व नौ तथा 12566 बिहार संपर्क क्रांति नौ व दस को आनंदविहार स्टेशन पर, 12419 गोमती एक्सप्रेस नौ व दस को निजामुद्दीन स्टेशन पर रुकेगी और लखनऊ से एक घंटे देरी से चलाई जाएगी। वापसी में 12420 गोमती एक्सप्रेस नौ व दस को निजामुद्दीन स्टेशन से चलेगी। 12204 सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस नौ व दस को दिल्ली के रास्ते डायवर्ट कर चलाई जाएगी।

ये भी पढ़ें – मंत्री सतीश शर्मा ने शिवलिंग के अर्घ्य में धोए हाथ, पास में खड़े रहे जितिन प्रसाद, सपा-कांग्रेस ने घेरा

ये भी पढ़ें – मुख्यमंत्री योगी बोले, सुरक्षा के मुद्दे पर हम महिलाओं का विश्वास जीतने में सफल रहे

इन ट्रेनों को मिलेगा अतिरिक्त ठहराव

12204 अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस नौ व दस को बदली स्टेशन पर रुकेगी। 12280 अमृतसर-सियालदह जलियावाला बाग एक्सप्रेस दस को बदली स्टेशन पर, 12565 बिहार संपर्क क्रांति आठ व नौ को आनंदविहार स्टेशन पर, 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस आठ व नौ को गाजियाबाद में, 12451 श्रमशक्ति एक्सप्रेस आठ व नौ को साहिबाबाद स्टेशन पर, 12559 वाराणसी नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस आठ व नौ को गाजियाबाद में, 12379 सियालदाह अमृतसर जलियांवालाबाग एक्सप्रेस आठ को दिल्ली शाहदरा में, 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 20503 राजधानी एक्सप्रेस, 20505 राजधानी एक्सप्रेस सात व आठ सितंबर को गाजियाबाद में रुकेगी।

लखनऊ में पार्क होंगे दिल्ली के विमान

दिल्ली में होने वाली जी-20 बैठक को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया एएआई की ओर से भी तैयारियां की जा रही हैं। एयर इंडिया की लखनऊ से दिल्ली जाने वाली रात की उड़ान सुबह रवाना होगी। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर आने वाले विमानों, चार्टर्ड आदि की पार्किंग के लिए अमौसी एयरपोर्ट का इस्तेमाल किया जाएगा। लखनऊ से दिल्ली रूट के जिन विमानों के संचालन पर प्रभाव पड़ेगा, उसकी सूची एयरलाइनों की ओर से तैयार की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *