जौनपुर: ‘आई लव यू मम्मी-पापा, आप लोग टेंशन नहीं लेना’ लिखकर 12वीं के छात्र ने दी जान, परिजनों में कोहराम

[ad_1]

class 12th student commits suicide by writing suicide note in jaunpur chaos among family members

12वीं के छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जौनपुर जिले के जैतपुर गांव में 12वीं के छात्र ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह पेड़ से लटके शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र के पैंट के जेब से मिले सुसाइड नोट को पुलिस ने कब्जे में लिया है। जैतपुर गांव निवासी विशाल चौहान(19) पुत्र राम आशीष चौहान 12वीं का छात्र था।

वह शनिवार रात रोजाना की तरह अपने कमरे में सोने गया। किसी समय घर से बाहर निकला और पास ही में पेड़ से बेल्ट के सहारे फांसी लगा लिया। सुबह ग्रामीणों ने फंदे से लटके शव को देख शोर मचाया। मौके पर पहुंचे परिजन शव को देख बदहवास हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को विशाल के पैंट की जेब से एक सुसाइड नोट मिला।

जिसमें उसने आई लव यू मम्मी-पापा, आप लोग टेंशन नहीं लेना, मैं बीयर पीता हूं और मेरी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं होगा जैसी बातें लिखी हैं।  विशाल दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसका पिता गाजियाबाद में नौकरी करते हैं।  घटना को लेकर ग्रामीण स्तब्ध हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *