[ad_1]

मेडिकल स्टोर संचालक को बदमाशों ने मारी गोली
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के वीरपालपुर मोड़ के पास शनिवार रात एक मेडिकल स्टोर संचालक को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। एक गोली उसके हाथ में लगी। बावजूद इसके उसने हिम्मत दिखाई और खेत के रास्ते हुए घर पहुंच गया। अपराधियों ने उसका पीछा भी किया। लेकिन, गांव के लोगों को देखकर अपराधी वहां से भाग निकले।
घायल मेडिकल स्टोर संचालक को रात में ही सीएचसी पहुंचाया गया। पुलिस ने रविवार को भाई की तरहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। खुटहन थाना क्षेत्र के जगजीवनपट्टी गांव निवासी अरविंद तिवारी(44) रामनगर बाजार में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। प्रतिदिन की तरह बीती रात साढ़े 8 बजे वह मेडिकल स्टोर बंद कर बाइक से घर जा रहे थे।
वीरपालपुर मोड़ के पास पीछे से पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने लक्ष्य कर गोली मार दी। गोली अरविंद के दाहिने हाथ में लगी और छर्रा पेट में भी जाकर लगा। जिससे वह बाइक लेकर गिर पड़े। हमलावर घटना के बाद फरार हो गए। इसके बाद अरविंद खेत के रास्ते घर पहुंचे, जहां परिजन देखकर दंग रह गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
[ad_2]
Source link