[ad_1]

बरहेट (साहिबगंज)-झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की आशंका के बीच 14 वर्षीया नाबालिग ने अपने ही घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने परिजनों की लिखित शिकायत पर छानबीन शुरू कर दी है. परिजनों ने अकबर अंसारी पर प्रेम जाल में फांसकर नाबालिग पुत्री से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. उनकी मानें तो इससे आहत होकर उनकी पुत्री ने आत्महत्या कर ली. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
घर लौटकर नाबालिग ने लगा ली फांसी
मिली जानकारी के अनुसार बरहेट थाना क्षेत्र की 14 वर्षीया नाबालिग ईद पर अपने हाथों में अकबर अंसारी के नाम की मेहंदी लगायी थी. परिजनों ने बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री शौच के बहाने गुरुवार की शाम में घर से निकली. उनके घर के बगल में ईद पर मेला भी लगा हुआ था. परिजनों को लगा कि मेला देखने गयी होगी. जब कुछ देर बाद वह वापस नहीं लौटी, तो खोजबीन शुरू हुयी, लेकिन पूरी रात वह घर नहीं लौटी. शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे टोटो से वह घर लौटी. उसके घर के बाहर उसकी मां व कुछ ग्रामीण इकट्ठा थे. तभी सभी ग्रामीण नाबालिग को देखकर पूछने लगे तो पीड़िता की मां ने कहा कि उसके पापा अभी घर पर नहीं हैं. वह उनकी पुत्री के दोस्त अकबर अंसारी के घर गये हैं. कुछ देर बाद नाबालिग दूसरे कमरे में चली गयी और चंद मिनटों में ही फूस के घर में लगे बांस से अपने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
प्रेम जाल में फंसाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
जब लड़की की मां और परिजन उसकी टोह लेने पहुंचे तो उसे फंदे से झूलता हुआ पाया. आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इधर, मामले की जानकारी ग्रामीण व परिजनों के द्वारा बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार को दी गयी. इसके बाद मौके पर पहुंची बरहेट थाना पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज भेज दिया. नाबालिग के परिजनों ने बताया कि बरहेट थाना क्षेत्र के तलबड़िया निवासी अकबर अंसारी के बड़े भाई की ससुराल उनके घर के बगल में है. इसीलिए अक्सर अकबर उसके घर के बगल में आया-जाया करता था. उसकी नाबालिग पुत्री को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. अकबर ने ही अपने साथ उसे घुमाने के बहाने जंगल में ले जाकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
ALSO READ: छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का परिजन ने किया विरोध तो फोड़ दिया सर
सामूहिक दुष्कर्म से आहत होकर लगायी फांसी
परिजनों ने कहा है कि घटना से आहत उनकी नाबालिग पुत्री ने आत्महत्या की है. नाबालिग के गुप्तांग में चोट के निशान हैं. पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज में टीम बनायी गयी है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हो पायेगी. फिलहाल पुलिस ने परिजनों की लिखित शिकायत पर छानबीन शुरू कर दी है.
[ad_2]
Source link