[ad_1]
जमशेदपुर के साकची बाजार में बना अनोखा पंडाल
साकची बाजार में प्रथम पूज्य श्री गणेश का आधारयुक्त पंडाल बनाया गया है, जिसकी जमशेदपुर ही नहीं, देश भर में चर्चा हो रही है. आधार कार्ड पर भगवान गणेश का फोटो अंकित है. उनका आधार नंबर भी लिखा गया है. इसे बनाने वाले ने भगवान गणेश का पता भी बता दिया है. महादेव और पार्वती के पुत्र गणेश का पता इस प्रकार लिखा गया है- श्री गणेश, पुत्र- महादेव, कैलाश पर्वत, टॉप फ्लोर, मानसरोवर के पास, कैलाश, पिनकोड- 000001 (Shree Ganesh S/o Mahadev, Kailash Parvat, Top Floor, Near Mansarovar Lake, Kailash, Pin Code- 000001). उनके जन्म की तारीख 1 जनवरी बतायी गयी है.
[ad_2]
Source link