बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने बरेली के मुस्लिम युवक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका आरोप है कि युवक 11 साल पहले उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब विरोध किया तो चाकू दिखाकर टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी।
युवती बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। बुधवार को उसने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि वह 11 साल पहले नाबालिग थी। तब बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में मसीतगंज गौटिया निवासी एक मुस्लिम युवक उसके यहां आता-जाता था। उस दौरान उसे समझ नहीं थी, जिससे आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया था।
उसने वहां ले जाकर उसे बंधक बना लिया और जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब उसका जी भर गया तो उसने कई और लोगों के साथ उससे सामूहिक दुष्कर्म कराया।
उसने कई बार इसका विरोध किया लेकिन हर बार आरोपी ने उसे चाकू दिखाकर उसको टुकड़े-टकड़े करने की धमकी दी। उसने आरोपी के घर से निकलने की कोशिश भी की थी लेकिन उसने उसे अपने घर में कैद कर लिया था।
युवती का कहना है कि उसके माता-पिता ने उसे गलत समझकर तलाश बंद कर दी। उन्होंने कभी उसे ढूंढने की जरूरत नहीं समझी। किसी तरह दो दिन पहले युवती बरेली से निकलकर अपने घर पहुंच गई। जब उसने अपने परिवार वालों को सारी हकीकत बताई तो वे हैरान रह गए। बुधवार को युवती बिसौली कोतवाली पहुंची और उसने मुख्य आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है जिस पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
-बिसौली इलाके की एक युवती ने पुलिस को तहरीर दी है। उसके दो बच्चे भी हैं। उसकी तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही है। इसमें सच्चाई के आधार पर कार्रवाई होगी। – पवन कुमार, सीओ बिसौली
विस्तार