[ad_1]
TVS iQube electric scooter Discount Offer: अगर आप सिटी राइड या घर में टुनटुन-मुनिया के इस्तेमाल के लिए टुनमुनिया स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए बाजार में एक से बढ़कर एक स्कूटर मिल जाएंगे. लेकिन टीवीएस के आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर का कोई मुकाबला नहीं है. फरवरी 2024 के लिए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद पर ग्राहकों को कंपनी की ओर से डायरेक्ट 12,000 रुपये का फायदा दिया जा रहा है. इसके साथ ही, इसकी खरीद पर 7,500 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है. इतना ही नहीं, एक्स-शोरूम में इस स्कूटर पर बिना किसी प्रोसेसिंग फीस के ईएमआई भी उपलब्ध कराई जा रही है. यह तीन वेरिएंट में आता है, जिसमें आईक्यूब, आईक्यू एस और आईक्यूब एसटी शामिल है. आइए, टुनटुन-मुनिया वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की खासियत के बारे में जानते हैं.
टीवीएस आईक्यूब की कीमत
टीवीएस ने जनवरी 2020 में आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत के दोपहिया वाहन बाजार में लॉन्च किया था. तब से इसकी डिमांड काफी बढ़ गई है. इसे खरीदने के बाद ग्राहकों को सबसे पहले तो पेट्रोल पर खर्च होने वाले पैसों की सीधे बचत हो रही है. इसके अलावा, कंपनी की ओर से 12,000 रुपये का फायदा दिया जा रहा है. इसके अलावा, ग्राहकों को इसकी खरीद पर 7,500 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है. इस स्कूटर का ऑनरोड प्राइस करीब 1.15 लाख रुपये है. इस कीमत में स्टैंडर्ड होम चार्जिंग सिस्टम और उसके इंस्टालेशन की रेट भी शामिल है.
टीवीएस आईक्यूब का इंजन
टीवीएस आईक्यूब में 4.4-किलोवॉट की इलेक्ट्रिक हब मोटर मिलती है, जो व्हील्स तक 140एनएम का अधिकतम टॉर्क डिलीवर करती है. इस मोटर को 2.25 किलोवॉट-ऑवर की लिथियम आयन बैटरी से जोड़ा गया है. टीवीएस ने इस बैटरी को स्कूटर के फ्लोरबोर्ड के नीचे पोजिशन किया है.
टीवीएस आईक्यूब की रेंज, माइलेज और चार्जिंग
टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर लगभग 75 किमी की रेंज देने में सक्षम है. टीवीएस इसके साथ 5 एम्पियर चार्जिंग सॉकेट को सपोर्ट करने वाला पोर्टेबल चार्जर भी देती है, जिसकी मदद से इसे कहीं भी चार्ज किया जा सकता है. इसे फुल चार्ज होने में लगभग 5 घंटों का समय लगता है. कंपनी इसके साथ चार्जिंग स्टेशन भी प्रोवाइड करती है, जिसे कंपनी आपके घर पर इसे इनस्टॉल कराने की सुविधा देती है. टीवीएस का दावा है कि जल्द ही इसे फास्ट चार्जिंग क्षमताओं से लैस किया जाएगा. कंपनी ने बेंगलुरु में कई चार्जिंग स्टेशन भी लगाए हैं.
टीवीएस आईक्यूब टॉप स्पीड
टीवीएस आईक्यूब की टॉप स्पीड 78 किमी प्रति घंटा है. यह 0 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड केवल 4.2 सेकेंड में पकड़ सकती है. इसमें दो राइडिंग मोड्स इको और स्पोर्ट मिलते हैं. बेहतर ड्राइव माइलेज के लिए इको मोड में इसकी टॉप स्पीड को 40 किमी प्रति घंटे पर लिमिट किया जा सकता है.
टीवीएस आईक्यूब के फीचर्स
टीवीएस आईक्यूब में सभी लाइटिंग सिस्टम में एलईडी यूनिट्स का इस्तेमाल किया गया है. इसके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एक टीएफटी डिस्प्ले मिलती है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है. इसका इस्तेमाल करके आप नेविगेशन असिस्ट, जियो-फेंसिंग, रेंज इंडिकेशन, चार्ज स्टेटस, राइड स्टेटिस्टिक, इनकमिंग कॉल अलर्ट और ओवर स्पीड अलर्ट जैसी खूबियों का लाभ उठा सकते हैं. इसके अलावा, इसमें यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और बूट लाइट जैसे प्रैक्टिकल फीचर्स भी स्टैंडर्ड मिलते हैं.
टीवीएस आईक्यूब के सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम
इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में शॉक अब्सॉर्बर मिलते हैं. वहीं, ब्रेकिंग के लिए इसके 12 इंच के व्हील्स पर फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक मिलता है. इस स्कूटर का कर्ब वेट 118 किलोग्राम है. टीवीएस अपने इस स्कूटर पर 3 साल या फिर 50,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है. बाजार में टीवीएस के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला एथर 450 और बजाज चेतक के प्रीमियम वेरिएंट से है, जिनकी कीमत क्रमशः 1.13 लाख रुपये और 1.15 लाख रुपये है.
[ad_2]
Source link