ट्रेन से बिहार जा रही महिला की मौत: भूख से बिलखे मासूम बच्चे, जीआरपी ने खिलाया खाना; चंदे से अंतिम संस्कार

[ad_1]

Woman dies who traveling in general bogie of Himgiri Express train

जीआरपी ने महिला के बच्चों को खिलाया खाना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अंबाला से पति के साथ घर लौट रही बिहार के नालंदा जिले की निवासी महिला की हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन में तबीयत बिगड़ गई। यात्रियों की सूचना पर उसे शाहजहांपुर में उतार कर राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण महिला के शव का चंदे से अंतिम संस्कार किया गया।

नालंदा के थाना सारे के गांव खेतलपुरा निवासी लल्लन अंबाला में परिवार के साथ रहकर काम करता था। पिछले कुछ दिन से उसकी पत्नी सरस्वती की तबीयत ठीक नहीं रहती थी। फैक्टरी में काम खत्म होने के चलते वह पत्नी, बेटे रंजन, सागर व बेटी सिक्कों के साथ अंबाला से बिहार जाने वाली हिमगिरी एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार हुआ था।

ये भी पढ़ें- UP : प्रेमी निकला ‘गड्डी’ लेके… रास्ते में मिल गई प्रेमिका, ट्रक से खींच सड़क पर पीटा, इस बात से थी खफा

बरेली से ट्रेन चलने के बाद सरस्वती की तबीयत बिगड़ गई। लल्लन के अनुसार, बोगी में टिकट चेक करने आए टीटीई की नजर पड़ने पर उसने कंट्रोल को सूचना दी। इसके बाद जीआरपी और रेलवे पुलिस के पास मेमो आया। शाहजहांपुर में जीआरपी इंस्पेक्टर रिजवान अहमद स्टाफ के साथ पहुंचे। बोगी से सरस्वती को उतारने के बाद रेलवे के डॉक्टर ने परीक्षण किया। उसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *