ठंड में बढ़ी बिजली की खपत: हीटर, ब्लोअर, गीजर का हो रहा उपयोग, लोड बढ़ने से बढ़ी ट्रिपिंग, पढ़ें डिटेल्स

[ad_1]

बिजली का बिल

बिजली का बिल
– फोटो : Istock

ख़बर सुनें

ठंड बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ गई है। लोग ठंड से राहत पाने के लिए घर, दुकान, ऑफिस में ब्लोअर, हीटर, गीजर आदि का उपयोग कर रहे हैं। इससे ट्रिपिंग की भी शिकायत बढ़ी है। ठंड शुरू होने के बाद आठ से दस प्रतिशत तक बिजली की खपत बढ़ी है। पूर्वांचल में सबसे ज्यादा वाराणसी में बिजली की खपत हो रही है।
वाराणसी में 2015 के बाद अब तक सबसे ज्यादा ठंड पड़ी है। इस बार न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इससे लोग दिन में भी ब्लोअर, हीटर का उपयोग कर रहे हैं। कमोबेश यही हालत मंडल के अन्य जिलों का भी है। इससे बिजली की खपत बढ़ गई है। बिजली निगम के अधिकारियों के मुताबिक मंडल के चार जिले वाराणसी, जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर में नवंबर माह में 509 मिलियन यूनिट बिजली की खपत हुई, जो दिसंबर में 35 मिलियन यूनिट बढ़कर 544 मिलियन यूनिट पर पहुंच गई।
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक वाराणसी जिले में नवंबर में 195 मिलियन यूनिट बिजली की खपत हुई थी, जिसमें 121 मिलियन यूनिट बिजली की खपत अकेले शहर में हुई, जबकि दिसंबर में 203 मिलियन यूनिट बिजली की खपत वाराणसी जिले में हुई, जिसमें 124 मिलियन यूनिट बिजली की खपत नगरीय क्षेत्र में हुई। मुख्य अभियंता अनूप कुमार वर्मा के मुताबिक इस समय आठ से दस प्रतिशत बिजली की खपत बढ़ी है। अधीक्षण अभियंता दीपक अग्रवाल ने कहा कि बिजली की खपत दस प्रतिशत बढ़ी है। हालांकि इससे अभी कोई दिक्कत नहीं है। ज्यादा फाल्ट की शिकायत नहीं है।

बिजली की खपत पर एक नजर
जिला    नवंबर    दिसंबर

वाराणसी    195    203
जौनपुर    129    137
चंदौली    73    83
गाजीपुर    112    121

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *