ठगी का ये है नया तरीका: नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी, लालच में न आएं; पुलिस को बताएं

[ad_1]

new way of cheating Fraud in the name of job do not get greedy tell the police

ठगी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सावधान, शहर में ठग गिरोह सक्रिय हैं। कभी लोगों से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की जा रही है तो कभी राह चलते धोखाधड़ी कर रहे हैं। हाल ही में पुलिस के पास कई मामले आ चुके हैं। पुलिस इन गिरोहों के झांसे में नहीं आने की सलाह लोगों को दे रही है।

ताजा मामला ताजगंज थाना क्षेत्र का है। कौलक्खा निवासी दिलीप सिंह ने पुलिस आयुक्त आफिस में प्रार्थना पत्र दिया था। उसने बताया कि फरवरी 2021 में मोहनपुरा, रकाबगंज निवासी दिनेश वाल्मीकि से मुलाकात हुई। कहा कि वह एसएन मेडिकल कालेज में कर्मचारी है। नगर निगम में अच्छी जान पहचान है। एक दिन दिनेश पत्नी और बेटे के साथ घर आया।

आरोप है कि दिनेश ने उनकी नगर निगम में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। परचित राजेंद्र सिंह और आनंद की भी नौकरी लगवाने के लिए 1-1 लाख रुपये ले लिए। यह भी कहा कि दो महीने में नौकरी लग जाएगी। अगर, नौकरी नहीं लगती है तो पूरी रकम वापस कर दी जाएगी। मगर, नौकरी नहीं लगी। ज्यादा दिन होने पर उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी। इस पर वह टालमटोल करने लगा। एक महीने पहले आरोपी के घर पहुंचे। मगर, वहां ताला लगा हुआ मिला। मामले में थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज हुआ है।

ये भी पढ़ें – Agra Crime: लाखों के ट्रक की कीमत महज चार लाख रुपये, हापुड़ गैंग के बदमाशों ने किया खुलासा; चार गिरफ्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *