डिप्टी सीएम केशव बोले : अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के साथ ही सरकार कराएगी निकाय चुनाव

[ad_1]

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
– फोटो : amar ujala

ख़बर सुनें

सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के साथ ही सरकार नगर निकाय चुनाव कराएगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के साथ नगर निकाय चुनाव कराने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। कहा कि सरकार की ओर से एक बोर्ड का गठन कर इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निष्पक्ष रुप से नगर निकाय का चुनाव कराया जाएगा। उप मुख्यमंत्री केशव ने यह बातें बृहस्पतिवार को झूंसी अंदावा स्थित पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। 

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपनी शक्ति याद रखने को कहा। कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही आगामी नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा जीत का परचम लहराएगी। उप मुख्यमंत्री केशव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अभी से नगर निकाय चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में चौतरफा विकास कार्य हो रहा है।

कहा कि प्रयागराज में अर्धकुंभ से भी भव्य महाकुंभ 2025 में कराए जाने का संकल्प प्रदेश सरकार का है। उप मुख्यमंत्री केशव ने 30 दिसंबर से प्रत्येक गांव में ग्रामीण चौपाल लगाए जाने की जानकारी भी कार्यकर्ताओं को दी। कहा कि नगर निकाय चुनाव में कमल खिलाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। उप मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित रिंग रोड की जानकारी देते हुए कहा कि रिंग रोड के निर्माण से पर्यटन की दृष्टि से प्रयागराज, वाराणसी और मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने आसानी से पहुंचा जा सकेगा।

संचालन गंगापार महामंत्री मनोज कुमार निषाद ने किया। इस मौके पर गंगापार अध्यक्ष अश्विनी कुमार द्विवेदी, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, पूर्व फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, सुरेंद्र चौधरी, निर्मला पासवान, प्रभारी लक्ष्मण आचार्य, आशीष केसरवानी, संजय मिश्र बनकटा, अरुण मिश्र पिंटू, धर्मानंद पांडेय, प्रखर रवि आदि मौजूद रहे।

 51 किलो की माला पहनाकर किया गया भव्य स्वागत
अंदावा जाते वक्त रास्ते में झूंसी पुलिस बूथ के पास पार्टी कार्यकर्ताओं ने अरुण कुमार मिश्र पिंटू नेता की अगुवाई में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री केशव को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रखर रवि टोनू,रामबाबू केसरवानी, धर्मानंद पांडेय, सतीश गिरि, अतुल पांडेय, हिमांशु पंत, मिथिलेश बिंद, ज्ञानेंद्र शुक्ला, प्रदीप श्रीवास्तव, दीपक केसरवानी, विनोद साहू आदि मौजूद रहे।

विस्तार

सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के साथ ही सरकार नगर निकाय चुनाव कराएगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के साथ नगर निकाय चुनाव कराने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। कहा कि सरकार की ओर से एक बोर्ड का गठन कर इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निष्पक्ष रुप से नगर निकाय का चुनाव कराया जाएगा। उप मुख्यमंत्री केशव ने यह बातें बृहस्पतिवार को झूंसी अंदावा स्थित पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। 

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपनी शक्ति याद रखने को कहा। कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही आगामी नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा जीत का परचम लहराएगी। उप मुख्यमंत्री केशव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अभी से नगर निकाय चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में चौतरफा विकास कार्य हो रहा है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *