डीयू में नौकरी की भरमार: अब हर महीने प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने की तैयारी, ऐसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

[ad_1]

DU placement cell plans to organize placement drives every month

दिल्ली विश्वविद्यालय
– फोटो : Social Media

विस्तार


दिल्ली विश्वविद्यालय में अब छात्रों के लिए हर माह नौकरी के दरवाजे खोलने की तैयारी हो रही है। डीयू का प्लेसमेंट सेल हर महीने प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने की योजना पर काम कर रहा है। यदि सब ठीक रहा तो शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए इस माह के मध्य से (15 अक्तूबर) प्लेसमेंट में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरु हो सकती है। उसके बाद कैंपस में कंपनियों का आना शुरु हो जाएगा। हर माह प्लेसमेंट सेशन आयोजित करने के पीछे प्रशासन का प्रयास प्लेसमेंट में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक छात्र को नौकरी दिलाना है।

डीयू में नया सत्र शुरू होने के बाद प्लेसमेंट सेल की ओर से पंजीकरण प्रक्रिया को शुरु किया जाता है। प्लेसमेंट सेल में पंजीकृत छात्रों को ही कंपनियों के समक्ष लिखित परीक्षा या साक्षात्कार देने का अवसर मिलता है। सेल प्रति वर्ष अक्तूबर से मार्च-अप्रैल तक पांच से छह प्लेसमेंट सेशन आयोजित करता है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *