डेंगू का डंक: वाराणसी में हर घर में बीमार, रिपोर्ट के लिए दो से तीन दिन का इंतजार, अस्पतालों में जगह नहीं

[ad_1]

Dengue outbreak Sick in every house in Varanasi wait for two to three days for report no space in hospitals

डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


बदलते मौसम और मच्छरों के प्रकोप से वाराणसी में वायरल फीवर के साथ ही डेंगू, चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। लगभग हर घर में कोई न कोई बीमार है। डॉक्टर लोगों को जांच कराने की सलाह दे रहे हैं। स्थिति यह है कि जिला अस्पताल में डेंगू की रिपोर्ट के लिए लोगों को दो से तीन दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। इस वजह से बहुत से लोगों की दवा भी नहीं शुरू हो पा रही है।

वाराणसी जिले के सरकारी अस्पतालों में डेंगू वार्ड से लेकर अन्य वार्ड मरीजों से भरे पड़े हैं। इसमें कुछ लोगों को डेंगू है तो कोई तेज बुखार, जोड़ों में दर्द और सिरदर्द का अस्पतालों में इलाज करा रहा हैं। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, जिला अस्पताल में जहां अगस्त महीने में 1000 से 1200 मरीज पहुंचते थे, वहीं सितंबर के पहले सप्ताह से वर्तमान समय तक यह संख्या 1500 से 1700 पहुंच जा रही है।

शास्त्री अस्पताल रामनगर में भी हर दिन 1000 से 1200 मरीज आ रहे हैं। इसमें आधे से अधिक वायरल फीवर और डेंगू से ग्रसित हैं। डॉक्टर की सलाह पर लोग अपना सैंपल तो सरकारी अस्पताल की लैब में दे रहे हैं लेकिन इसकी रिपोर्ट उन्हें दो से तीन दिन बाद ही मिल रही है। अस्पताल की ओर से लैब में सैंपल अधिक आने को वजह बताई जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *