[ad_1]

डोगरी मान्यता दिवस
– फोटो : संवाद
ख़बर सुनें
विस्तार
डोगरी मान्यता दिवस के उपलक्ष्य में मेल मिलाप आर्टिस्ट ब्लॉग द्वारा कठुआ शहर में भाषा और संस्कृति के प्रति आम लोगों में जागरूकता रैली का आयोजन किया। जिला पुस्तकालय से शुरू होने वाली रैली को एसएसपी रोमेश चंद्र कोतवाल ने भाजपा नेता तिलक राज भगत और वरिष्ठ नागरिक ज्ञान सिंह पठानिया के साथ रवाना किया।
इस दौरान रैली में शामिल शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने शहीदी चौक, ओल्ड सुपर बाजार, पुराने गर्ल्स हायर सेकेंडरी चौक, मुखर्जी चौक से होते हुए टाउन हाल तक रैली निकाली । इस दौरान उन्होंने अपने स्लोगन, पोस्टर और बैनर के माध्यम से लोगों को डोगरी के प्रचार-प्रसार में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। वहीं रैली के समापन पर टाउन हाल में मेल मिलाप आर्टिस्ट ब्लॉग द्वारा डोगरी लोक संगीत के कार्यक्रम पेश किए। जिसे वहां मौजूद लोगों ने सराहा।
कार्यक्रम के दौरान इच्छुक लोगों को डोगरी साहित्य भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के आयोजन पर प्रतिक्रिया देते हुए एसएसपी ने कहा कि किसी भी भाषा प्रचार और प्रसार तभी संभव है जब हम इसे अपने दैनिक जीवन के संवाद में शामिल करें। इससे हमारी भाषा और संस्कृति आगे बढ़ेगी। उन्होंने सभी अभिभावकों को अपने घरों के संवाद में डोगरी को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि आज जिस तरह से लोग डोगरी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं। इससे आने वाले दिनों में डोगरी को अपना स्थान मिलेगा। उन्होंने कला और संस्कृति के विकास के लिए मेल मिलाप आर्टिस्ट ब्लॉग के कलाकार बंटी अलमस्त के प्रयास की सराहना की।
[ad_2]
Source link