[ad_1]

राजोरी (फाइल)
– फोटो : संवाद
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू संभाग के राजोरी जिले के ढांगरी में हुए आतंकी हमले में आरोप पत्र दायर किया है। आरोप पत्र प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन फरार पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों समेत पांच के खिलाफ दायर किया गया है।
एक जनवरी 2023 को राजोरी के ढांगरी गांव में आतंकियों ने निर्दोष लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इसके अगले दिन जांच के दौरान आईईडी विस्फोट हुआ था। इस दोहरे हमले में दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई थी।
आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-ताइबा ने रची हमले की साजिश
आरोपपत्र में शामिल तीन आतंकवादी लश्कर-ए-ताइबा के शीर्ष कमांडर हैं, जिनकी पहचान साजिद जट्ट, मोहम्मद कासिम और अबू कतल उर्फ कतल सिंधी के तौर पर की गई है। आतंकवादी साजिद जट्ट को सैफुल्ला उर्फ अली उर्फ हबीबुल्लाह उर्फ नुमान उर्फ लंगड़ा उर्फ नौमी के नाम से पुकारा जाता है।
उग्रवादी अबू कतल और सजिद जट्ट पाकिस्तान के नागरिक हैं। मोहम्मद कासिम 2002 के आसपास पाकिस्तान में भाग गया था और वहां से लश्कर-ए-तैयबा के टॉप आतंकवादी रैंक में शामिल हो गया था।
तीनों ने निर्दोष नागरिकों, विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों, साथ ही सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान से लश्कर आतंकवादियों की भर्ती और प्रेषण की योजना बनाई थी। बयान में कहा गया है कि हमले इन पाकिस्तान स्थित आकाओं के निर्देशों के तहत किए गए थे।
[ad_2]
Source link