[ad_1]

गाड़ी उठता क्रेन। (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर के गोलघर और आसपास के बाजारों में अब नो-पार्किंग में खड़े वाहनों को यातायात पुलिस व्हील क्लैंप से वहीं पर लॉक कर देगी और जुर्माना देने पर उन्हें छोड़ा जाएगा। इन इलाकों में अब तक नो पार्किंग में खड़े वाहनों को नगर निगम की ओर से तैनात क्रेन उठा ले जाती थी। इस व्यवस्था में वाहनों चालकों से वसूली की शिकायत के बाद एसपी सिटी ने नई व्यवस्था लागू की गई है। नगर निगम ने क्रेन को पुलिस लाइंस में खड़ा करा दिया है।
गोलघर और नो-पार्किंग में खड़े वाहनों को अब तक क्रेन की मदद से यातायात यार्ड में ले जाया जाता था। कई बार ज्यादा जुर्माने का धौंस देकर वसूली की शिकायत मिली थीं। आमतौर पर लोग परिवार लेकर बाजार आते हैं, ऐसे में किसी तरह से वाहन लेने में ही भलाई समझते हैं। इसी का फायदा उठाकर कार चालकों से पांच सौ रुपये तक की वसूली की शिकायतें थीं।
इसे भी पढ़ें: सड़कें तो हैं बहुत चौड़ी…आधे पर खड़े होते हैं ऑटो-बिकती है चाट-पकौड़ी
इसके अलावा क्रेन पर ले जाने की वजह से कई कार में डेंट आने और कार चोरी तक की शिकायतों के बाद एसपी सिटी ने गोपनीय जांच कराई और जांच में वसूली व लापरवाही की पुष्टि होने पर नगर निगम से वार्ता कर व्यवस्था को खत्म कराया।
[ad_2]
Source link