[ad_1]

हाथों में हथियार लेकर डांस करते युवा
– फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
घर में किसी कार्यक्रम के दौरान युवाओं द्वारा हाथों में हथियार लेकर तमंचे पे डिस्को गीत पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में किसी घर के अंदर कोई पार्टी चल रही है। कुछ युवक वहां हाथों में तमंचा आदि कई हथियार लेकर लहराते हुए गाने पर डांस कर रहे हैं। वीडियो पुलिस के संज्ञान में आते ही पुलिस जांच में जुट गई है। अलीगढ़ पुलिस ने एक्स पर ट्विट करते हुए कहा है कि तस्दीक कर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। वीडियो अलीगढ़ में कहां का है, इस बात का पता लगाया जा रहा है।
[ad_2]
Source link