तलाक देकर पत्नी को प्रेमी संग भेजा: दोस्त को रोज घर बुलाती थी महिला, पति ने दोनों को मिलते देखा तो उठाया कदम

[ad_1]

Husband sent wife to live with lover in Amroha, before giving divorce

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अमरोहा में मजदूरी कर घर लौटे युवक ने पत्नी को प्रेमी के साथ रंगेहाथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। बाद में जमकर हंगामा हुआ। समझौते के लिए जुटी पंचायत में युवक ने पत्नी को तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। जबकि बेटी की हरकत में शर्मिंदा मायके वालों ने हमेशा के लिए घर के दरवाजे बंद कर उसे प्रेमी के साथ भेज दिया।

मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। ये मामला शहर के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाली एक विवाहिता का प्रेम प्रसंग पड़ोस के मोहल्ले में रहने वाले युवक के साथ चल रहा था। विवाहिता के दो बच्चे भी हैं। पति के काम पर चले जाने के बाद विवाहिता अपने बच्चों को स्कूल भेजकर प्रेमी को घर बुला लेती थी।

करीब छह महीने से दोनों का छिप-छिपकर मिलने का सिलसिला चल रहा था। विवाहिता थोड़ी दबंग किस्म की है लिहाजा पड़ोसी भी उसके पति से उसकी हरकत के बारे में नहीं बताते थे। चार दिन पहले दोपहर में युवक मजदूरी कर घर जल्दी लौट आया।

तभी उसने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। युवक को देखकर प्रेमी वहां से भागने लगा। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने पीछा कर प्रेमी को पकड़ लिया। जानकारी होने पर विवाहिता और उसके प्रेमी के घरवाले आ गए।

हंगामा बढ़ता देख मामला निपटाने के लिए पंचायत जुट गई। इस दौरान सबके सामने युवक ने तलाक देकर पत्नी से रिश्ता खत्म कर लिया। मायके के लोगों ने भी बेटी के लिए घर वापसी के दरवाजे बंद कर दिए। तभी विवाहिता अपने प्रेमी के साथ उसके घर चली गई। बच्चों की परवरिश की पूरी जिम्मेदारी युवक ने ली है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *