तस्करी का खेल: मछलियों में छिपाकर आता है सोना, रकम अदायकी हवाला से

[ad_1]

Fish market and bullion traders are spending crores of rupees in hawala

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : Pixabay

विस्तार


गोरखपुर शहर में हवाला का अवैध धंधा परवान पर है। मछली मंडी और सराफा के धंधेबाज हवाला में करोड़ों रुपये खपा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कुछ धंधेबाज मछली के व्यापार की आड़ में सोने की तस्करी कर रहे हैं तो सराफा के धंधेबाज हवाला के जरिए काली कमाई को खपाने में जुटे हैं। बीते दिनों हिंदी बाजार के एक व्यापारी की 12 लाख की कमाई को खपाने की तैयारी थी, लेकिन उसे लेकर जा रहे युवक से रकम लूट ली गई थी। इस मामले में हवाला कनेक्शन सामने आया था।

राजघाट पुलिस ने करीब तीन साल पहले हवाला के जरिए नेपाल से भारत में रुपये पहुंचाने का कारोबार करने वाले युवक को गिरफ्तार किया था। कुछ दिन पहले बैंकॉक से आए 12 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया था। पुलिस ने लूट का मामला तो खोल दिया, लेकिन ये रुपये कहां से आए, किसके लिए आए और किसने भेजा था, यह साफ नहीं हो सका। ये मामले काफी हैं बताने के लिए कि शहर में हवाला का कारोबार अपनी जड़ें जमा चुका है। इसमें मछली और सराफा के धंधेबाज हवाला में मोटी रकम का हेर-फेर कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कम पढ़े-लिखे तो समझ गए, लेकिन शिक्षक-नौकरी वाले अब भी गंवा रहे रुपये

जांच एजेंसी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मछली मंडी से हवाला कारोबार इन दिनों खूब चल रहा है। जबकि, बड़हलगंज के बाबा का नेटवर्क बैंकॉक से हवाला कारोबार को संचालित कर रहा। दरअसल, मछली कारोबारियों के लिए ये धंधा मुफीद इसलिए है, क्योंकि ट्रैवलर का काम आसानी से हो जाता है। सूत्र बताते हैं कि शहर में अधिकतर मछली आंध्र प्रदेश से आती है। वहां से कोलकाता और फिर ट्रक से उसकी आपूर्ति गोरखपुर मछली मंडी में की जाती है। यहीं से हवाला और अवैध सोने की खपत का काम होता है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *