तस्वीरें: मेयर ने लगाई झाड़ू, डिप्टी सीएम ने उठाया कूड़ा, विधायक-अफसरों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता ही सेवा का संदेश

[ad_1]

राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मंत्रियों, विधायकों व अफसरों ने श्रमदान किया और स्वच्छता ही सेवा का संदेश दिया।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ के माल एवेन्यू में साफ-सफाई की और कूड़ा उठाया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को श्रमदान करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत अभियान अब एक जनांदोलन बन चुका है। इससे लोगों में साफ-सफाई को लेकर जागरुकता आई है।

लखनऊ में मेयर सुषमा खर्कवाल ने भी श्रमदान किया। इसी तरह विधायक राजेश्वर सिंह ने भी स्वच्छता अभियान में भाग लिया।



लखनऊ के छठ घाट लक्ष्मण मेला मैदान पर अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु नाथ राय द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।


लखनऊ में मेयर सुषमा खर्कवाल ने श्रमदान किया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से रविवार को एक घंटे के लिए स्वच्छता के लिए श्रमदान करने की अपील की थी। (लखनऊ में स्वच्छता अभियान के दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।)

इसी तरह प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्वच्छता के लिए श्रमदान किया। आगे देखें तस्वीरें…


श्रावस्ती के जिला अस्पताल अस्पताल में कर्मचारियों ने झाड़ू लगाई और श्रमदान किया।


[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *