तस्वीरों में देखें: शादी के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची ‘गोपी बहू’ देवोलीना, टेंट सिटी में की खूब मस्ती

[ad_1]

सोशल मीडिया स्टार और टीवी की चर्चित ‘गोपी बहू’ यानी देवोलीना भट्टाचार्य इन दिनों सुर्खियों में हैं। देवोलीना बीते मंगलवार को वाराणसी पहुंची। शादी के बाद पहली बार वाराणसी पहुंची देवोलीना भट्टाचार्य ने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद कॉरिडोर का भ्रमण कर सुंदरता निहारी। साथ ही धाम परिसर में फोटो भी खिंचवाई। दर्शन-पूजन के बाद नौकायन किया और गंगा पार रेती पर बसी टेंट सिटी का लुत्फ उठाया। काशी की गलियों में घूम-घूमकर बनारसी जायके का भी रसपान किया। देवोलीना के साथ चर्चित अभिनेत्री भाविनी पुरोहित और कुछ अन्य दोस्त भी मौजूद रहे। वाराणसी दौरे की तस्वीरों को देवोलीना ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। 



छोटे पर्दे की स्टार देवोलीना भट्टाचार्य और भाविनी पुरोहित ने अपने कुछ खास दोस्तों के साथ काशी विश्वनाथ, कालभैरव मंदिर, संकट मोचन मंदिर , दुर्गाकुंड मंदिर में  दर्शन पूजन किया। उन्होंने गंगा की लहरों में नौकायन और भव्य गंगा आरती भी देखी। गंगा पार टेंट सिटी में जमकर मस्ती की। 


अभिनेत्री देवोलीना ने कहा कि ऐसी शांति व सुकून कहीं और नहीं। अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर साझा कर लिखा कि शांति के लिए काशी आई हूं। इस शांति को बयां नहीं कर सकती। 


14 दिसंबर 2022 को देवोलीना भट्टाचार्य ने अपने दोस्त शाहनवाज से शादी की है। देवोलीना के फैंस के लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं था। अब शादी के बाद एक बार फिर वह चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर देवोलीना की नई तस्वीरें जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। 


वाराणसी के गंगा घाटों पर बेहद ही साधारण तरीके से अभिनेत्री देवोलीना और भाविनी पुरोहित घूमते हुए दिखाई दीं। दोनों अभिनेत्री ने साधारण तरीके से बनारसी अंदाज में यहां के पान का स्वाद चखा तो वहीं टोटो में बैठकर बनारस को करीब से महसूस किया।


[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *