[ad_1]

अधिक मास अमावस्या कब है?
अधिक मास अमावस्या तीन साल बाद पड़ रहा है. इस साल 16 अगस्त 2023 दिन बुधवार को है. इस अमावस्या तिथि के दिन कुछ उपाय करने से कुंडली में ग्रह दोष और पितृ दोष से छुटकारा पाया जा सकता है.

अमावस्या के दिन करें ये उपाय
धार्मिक मान्यता है कि अधिक मास अमावस्या के दिन आप श्राद्ध-तर्पण और पिंडदान कर अपने पितर को खुश कर सकते हैं.
पितृ दोष से राहत पाने के लिए करें ये उपाय
अधिक मास की अमावस्या के दिन भगवान भोलेनाथ का पंचामृत से अभिषेक करें. ऐसा करने पर ग्रह दोष और पितृ दोष से राहत मिलेगी.

शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें
लंबी आयु पाने और परिवार में चल रहे क्लेशों को दूर करने के लिए बेलपत्र, धतूरा, सफेद आक का फूल, काला तिल और भांग शिवलिंग पर अर्पित करें.

सूर्य देव को ऐसे दें अर्घ्य
अधिक मास अमावस्या के दिन तांबे के लोटे में लाल रंग का फूल और रोली डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें.

अमावस्या के दिन ये काम जरुर करें
अधिक मास अमावस्या के दिन पितृ स्तोत्र, पितृ कवच और पितृ सूक्त का पाठ करने से नाराज पितरों को खुश करने में मदद मिलेगी.
[ad_2]
Source link