[ad_1]

चुनाव से पहले तूल पकड़ते मुद्दे
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, पश्चिमी यूपी में टोपी, तिलक और चोटी को मुद्दा बनाकर तूल देने का प्रयास किया जा रहा है। समाज में हो रही मामूली घटनाओं को धार्मिक और राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश जारी है। इससे जाहिर होता है कि असामाजिक तत्वों के मंसूबे चुनाव से पहले इन घटनाओं को मुद्दा बनाकर मंच देने और फिजा बिगाड़ने के हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब स्कूल कॉलेजों में हो रही मामूली घटनाओं को भी राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया गया। इन्हें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल किया गया ताकि नकारात्मक महौल बनाया जा सके। स्कूल कॉलेजों में कुछ ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जो सही तो नहीं हैं लेकिन इन्हें तूल देकर बड़ा मुद्दा बना दिया जाता है। हालांकि समाज के जागरुक तबके और अमनपसंद लोगों ने इन घटनाओं पर विवाद होने से बचा लिए और सांप्रदायिक सौहार्द बरकरार रखे हुए हैं।
[ad_2]
Source link