दर्दनाक: अस्पताल में भर्ती पिता को देखने जा रहे बेटे की हादसे में मौत, टीपर में फंसकर चार किमी तक घिसटी बाइक

[ad_1]

Son killed in road accident who going to see his hospitalized father bike stuck in truck and dragged for 4 km

दुर्घटनाग्रस्त बाइक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सोनभद्र जिले के दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर जोरूखाड़ गांव के पास शुक्रवार रात बेकाबू टीपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक की बाइक टीपर में फंसकर करीब चार किमी दूर तक घिसटती रही। पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरनाकाछर गांव निवासी कैलाश (25) शुक्रवार रात करीब दस बजे दुद्धी सीएचसी में भर्ती अपने पिता रामकिशन के लिए खाना लेकर जा रहा था। जोरूखाड गांव के पास  दुद्धी से विंढमगंज की ओर तीव्र गति से जा रही टीपर गाड़ी ने सामने से आ रहे बाइक सवार कैलाश को चपेट में ले लिया।

सड़क पर गिरे युवक को रौंदते हुए टीपर विंढमगंज की  तरफ भागने लगा।  इस दौरान युवक की बाइक टीपर के निचले हिस्से में फंसकर करीब चार किमी दूर तक घिसटती रही। घिवाही रेलवे क्रॉसिंग के पास किसी तरह बाइक अलग हुई। ग्राम प्रधान विमल यादव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना देने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दीया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *