[ad_1]
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के कोयलानगर में बुधवार सुबह दोस्तों संग बाइक से कॉलेज जा रहे बीफार्मा प्रथम वर्ष के छात्र की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। वहीं, दो साथी घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बर्रा स्थित आजाद कुटिया निवासी हरीश दुग्गल एक डिफेंस सप्लायर कंपनी में एचआर के पद पर हैं। उनका इकलौता बेटा वरदान दुग्गल (18) एक्सिस कॉलेज रूमा में बीफार्मा प्रथम वर्ष का छात्र था। वह बुधवार सुबह घर से कॉलेज के लिए निकला था। नौबस्ता बाईपास पर रतनलालनगर निवासी कॉलेज का दोस्त रोहित साहू बाइक के साथ मिला। वह बाइक पर सबसे पीछे बैठ गया। रोहित की बाइक सचेंडी निवासी सुशांत सिंह चला रहा था।
कोयलानगर हाईवे पर उनकी बाइक में पीछे से आ रहे गैस सिलिंडर लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे तीनों बाइक से सड़क पर गिर पड़े। वरदान के सिर पर गहरी चोट आने से उसी मौत हो गई।
बीफार्मा के छात्र वरदान दुग्गल की मौत ने उनके पिता हरीश दुग्गल को तोड़कर रख दिया। वह बेटे का शव देख कहते रहे.. पहले पत्नी ने फिर मां ने साथ छोड़ा अब बेटा भी छोड़ गया.. मैं अकेला रह गया हूं..। किसके सहारे जिंदा रहूंगा…।
[ad_2]
Source link