[ad_1]

बस खाई में गिरी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड की सीमा से लगे नेपाल के महेंद्र नगर से काठमांडो जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त होकर पहाड़ी से 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक भारतीय समेत 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 लोग घायल हो गए। घायलों में नौ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जिला प्रहरी कार्यालय बुटवल के प्रवक्ता नायब उपनिरीक्षक हरी वली ने बताया कि सुनौलो महाकाली यातायात की बस कपिलवस्तु शिवराज नगरपालिका एक के सुरही पुल के नजदीक असंतुलित होकर खाई में गिर गई।
Tehri News: लामरीधार में सड़क से नीचे झाड़ियों में मिला शक्षिण का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मृतकों में भारत के मुरादाबाद निवासी शकील के अलावा नेपाल के रौतहट के नारायण बहादुर भंडारी, सल्यान निवासी अर्जुन कुमार योगी, भीमदत्त नगरपालिका, कंचनपुर के राहुल राम कामी, भीमदत्त नगरपालिका चार निवासी उमेश भंडारी, भीमदत्त नगरपालिका निवासी संजू थापा, पुनर्वास नगरपालिका निवासी किशन भट्ट सहित 10 लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है। कारणों की जांच की जा रही है।
[ad_2]
Source link