[ad_1]

demo pic
– फोटो : पीटीआई
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में मौसम अब यू-टर्न लेने लगा है। सुबह शाम ठंडक का अहसास हो रहा है, जबकि दिन में तेज धूप व उमस अभी परेशान कर रही है। सुबह-शाम के समय मौसम बदलने से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पहुंच गया है। जबकि अक्तूबर के मध्य से अधिकतम तापमान भी कम होने लगेगा। कम से कम एक सप्ताह तक मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं है और ना ही बारिश होगी।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रिज में न्यूनतम तापमान सबसे कम 19.7 डिग्री सेल्सियस और जाफरपुर में 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पांच अक्तूबर तक न्यूनतम तापमान 21-22 डिग्री तक बना रहेगा उसके बाद उसमें और कमी आने लगेगी। वहीं, अधिकतम तापमान अभी 35-36 डिग्री के बीच दर्ज होगा। अक्तूबर के मध्य से इसमें भी कमी आने लगेगी। विभाग के अनुसार अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक हल्की ठंड दस्तक दे देगी।
[ad_2]
Source link