दिल्ली की आबोहवा अभी और होगी जहरीली: सर्द हवा ने बढ़ाई समस्या, 243 दर्ज किया गया AQI, अभी राहत की उम्मीद नहीं

[ad_1]

Delhi NCR Air Quality Cold wind increases problem in Delhi AQI recorded at 243

दिल्ली में वायु प्रदूषण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को पर्वतीय क्षेत्रों से आई सर्द हवाओं ने राजधानी की आबोहवा बिगाड़ दी। ठंडी हवा के कारण स्थानीय प्रदूषण कण वातावरण में फैल नहीं पाए जिससे वायु प्रदूषण सूचकांक (एक्यूआई) में 23 अंकों की बढ़ोतरी हुई। आशंका है कि अगले छह दिनों में दिल्ली में हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। दिल्ली-एनसीआर में उत्तर-पश्चिम दिशा से प्रमुख सतही हवा 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। सर्द हवाओं के कारण दिल्ली का एक्यूआई 243 दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को यह 220 था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *