दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर और द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन का शुभारंभ

[ad_1]

Prime Minister Modi will inaugurate Yashobhoomi Convention Center and Dwarka Sector-25 Metro Station today.

आज उद्घाटन…
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने जन्मदिन पर द्वारका के सेक्टर-25 में भारत मंडपम से भी बड़े विश्वस्तरीय सम्मेलन केंद्र इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (आईआईसीसी) यशोभूमि और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के द्वारका सेक्टर-21 से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन तक एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का शुभारंभ करेंगे। 

यशोभूमि का कुल परियोजना क्षेत्र 8.9 लाख वर्गमीटर है। फिलहाल 1.8 लाख वर्गमीटर में 5,400 करोड़ की लागत से निर्माण किया गया है। वहीं, मेट्रों स्टेशन के शुरू होने से यात्रियों को आईजीआई हवाई अड्डे के टर्मिनल व नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के साथ प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर पहुंचने में सुविधा होगी। 

इसके साथ ही मेट्रो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है कि रविवार से एयरपोर्ट लाइन पर मेट्रो की रफ्तार 110 किमी से बढ़कर 120 किमी प्रतिघंटा हो जाएगी। इस लाइन पर यात्रियों को रविवार दोपहर 3 बजे से सेवा मिलनी शुरू हो जाएगी। यह आॅरेज रंग की लाइन होगी। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन कॉरिडोर पर द्वारका सेक्टर-21 से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो सेक्शन पर छह कोच वाली कुल आठ ट्रेनें होंगी, जोकि 10 मिनट के अंतराल पर संचालित की जाएंगी। तेज गति से ट्रेनों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए कॉरिडोर पर 2.6 लाख से अधिक टेंशन क्लैंप बदले गए। 

मेट्रो स्टेशन से सीधे कन्वेंशन सेंटर पहुंच सकेंगे लोग

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के मुताबिक इस लाइन के विस्तार से नई दिल्ली से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 तक एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की कुल लंबाई 24.9 किलोमीटर हो जाएगी। इस स्टेशन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि लोग मेट्रो से उतरकर एक सब-वे से होते हुए सीधे इस कन्वेंशन सेंटर के अंदर पहुंच सकेंगे। कन्वेंशन सेंटर की सेवा के अलावा यह नया स्टेशन द्वारका के सेक्टर 25 के आसपास के निवासियों और गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ नए सेक्टरों को मेट्रो कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगा। 

  • पार्किंग सुविधा : लोगों के लिए यशोभूमि कॉम्प्लेक्स में गेट नंबर दो के पास पार्किंग सुविधा उपलब्ध है, जिसे यशोभूमि के कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जाएगा।
  • दक्षिण पश्चिम दिल्ली में यातायात प्रभावित होने की संभावना : पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को द्वारका में यशोभूमि नाम से इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (आईआईसीसी) का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम को देखते हुए दक्षिण पश्चिम दिल्ली में एनएच-48 से निर्मल धाम नाला तक यातायात प्रभावित होने की संभावना है। 

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर स्टेशन

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर अब सात मेट्रो स्टेशन हैं, जिनके नाम हैं नई दिल्ली (येलो लाइन के साथ इंटरचेंज), शिवाजी स्टेडियम, धौला कुआं, दिल्ली एयरोसिटी, एयरपोर्ट (टी-3), द्वारका सेक्टर-21 (ब्लू लाइन के साथ इंटरचेंज) और यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *