[ad_1]

वायरल वीडियो में बीड़ी जलाता बुजुर्ग और प्रेमी जोड़े की अश्लील हरकत
– फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो आए दिन यात्रियों की अजीबोगरीब हरकत की वजह से चर्चा में बनी रहती है। जिसमें कभी मेट्रो के अंदर बिकिनी पहने लड़की तो कभी सीट लड़की के साथ अश्लील हरकत तो कभी मारपीट आदि घटनाएं सामने आती रहती हैं। कई बार अजीब और इन शर्मनाक हरकतों की वजह से सहयात्री भी खुद को असहज महसूस करते हैं। ऐसे ही दो ऩए मामले मेट्रो से सामने आए हैं। दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रहे पहले वीडियो में एक बुजुर्ग मेट्रो के अंदर बीड़ी सुलगाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे वायरल वीडियो में प्रेमी जोड़ा मेट्रो के अंदर आपत्तिजनक हरकत करते हुए नजर आ रहा है।
[ad_2]
Source link