दीपावली पर मिलेगी सहूलियत: पांच नवंबर से चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें लखनऊ होकर गुजरेंगी

[ad_1]

Special trains will run from Delhi on Diwali.

प्रतीकात्मक तस्वीर।
– फोटो : iStock

विस्तार


दीपावली पर यात्रियों की सहूलियत के लिए दिल्ली से लखनऊ होते हुए बिहार रूट के लिए उत्तर रेलवे चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें पांच नवंबर से चलाएगा।

सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि 04062/61 दिल्ली-बरौनी स्पेशल पांच से 26 नवंबर के बीच चलेगी। 04062 ट्रेन हर रविवार को दिल्ली से सुबह 8.05 बजे चलकर अगली सुबह साढ़े छह बजे बरौनी पहुंचेगी। 04061 ट्रेन छह नवंबर से बरौनी स्टेशन से हर सोमवार को सुबह आठ बजे चलकर अगली सुबह 5.50 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें – राजभर ने अखिलेश को घेरने की बनाई रणनीति: पिछड़े, दलितों व वंचितों के बीच जाकर बताएंगे सपा सरकार की नाकामियां

ये भी पढ़ें – अखिलेश ने दी सख्त हिदायत: अनर्गल बयान ना दें सपाई, बोले- कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से मिल चुका है मुझे संदेश

01676 स्पेशल छह से 30 नवंबर तक हर सोमवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात सवा ग्यारह बजे चलकर अगली रात सवा नौ बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। 01675 ट्रेन मुजफ्फरपुर से सात नवंबर से एक दिसंबर तक हर मंगलवार व शुक्रवार को रात 11 बजे चलकर अगली रात साढ़े ग्यारह बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

05283 एसी एक्सप्रेस 11 से 18 नवंबर तक हर बुधवार व शनिवार को मुजफ्फरपुर से शाम छह बजे चलकर अगली सुबह 11 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। 05284 ट्रेन 12 से 19 नवंबर के बीच प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार को दोपहर 1.25 बजे आनन्दविहार टर्मिनल से चलकर अगली सुबह सात बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *